← Back to Notices

शनिवार को हाफ डे तक विद्यालय संचालन के संबंध में नया आदेश

📅 06 Aug 2026
👁 88 views    📥 143 downloads
बिहार सरकार, शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा कार्यालय) द्वारा सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे तक विद्यालय संचालन के संबंध में संशोधित आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों में निर्धारित गतिविधियाँ कराई जाएंगी तथा मध्याह्न भोजन के बाद छुट्टी दी जाएगी। माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को दोपहर 1:00 बजे तक अध्यापन एवं अन्य निर्धारित गतिविधियाँ संचालित होंगी। साथ ही शनिवार के बाद की शैक्षणिक गतिविधियों एवं Remedial Classes के लिए आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने बिना सक्षम अनुमति के इस संबंध में कोई अलग आदेश जारी नहीं करने तथा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
📄 Download Notice